Sikkim Panchayat Chunav 2022 महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित!
10 नवंबर को वोटिंग व 12 को मतगणना Sikkim Panchayat Chunav 2022
सिक्किम में तीन स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव 2022 की घोषणा हो गई। मंगलवार (11 अक्टूबर) को शाम चार बजे से आदर्श आचार संहिता लागू किया गया है। पंचायत चुनाव आगामी 10 नवंबर 2022 को संपन्न होगा। 12 नवंबर को मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी सिक्किम राज्य चुनाव आयुक्त केसी लेप्चा ने दी।
6 जिलों की 197 पंचायतों में होगा चुनाव Sikkim Panchayat Chunav 2022
केसी लेप्चा ने जानकारी दी है कि सिक्किम राज्य के कुल छह जिलों के 197 ग्राम पंचायत ईकाई (जीपीयू) अंतर्गत 1147 ग्राम पंचायत वार्ड में चुनाव होना है।
पंचायत चुनाव में 4 लाख से मतदाता करेंगे मतदान Sikkim Panchayat Chunav 2022
सिक्किम होने वाले पंचायत चुनाव में 2,07,708 पुरूष और 2,02,243 महिला के साथ कुल 4,09,954 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 122 टेरिटोरियल निर्वाचन क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
महिलाओं को 50% आरक्षण Sikkim Panchayat Chunav 2022
ग्राम पंचायत चुनाव में उत्तर सिक्किम के जंगू महकूमा अंतर्गत अपर जंगू साक्योंग-पेंटोक जीपीयू के लीक वार्ड सबसे दुर्गम मतदान केंद्र रहा है। राज्य की चुनावी आरक्षण में अनुसूचित जनजाति (भोटिया, लेप्चा, लंबू, तामांग) के लिए 40%, अनुसूचित जाति के लिए 6%, केंद्रीय ओबीसी के लिए 26 और राज्य ओबीसी के लिए 25% आरक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त 3% अनारक्षित आसन है। ग्रामीण स्तर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुल सीटें में 50% आरक्षण दिया गया है।
नामांकन की है कल आखिरी तारीख Sikkim Panchayat Chunav 2022
उम्मीदवार 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक नामांकन दर्ज कर सकेंगे। इसके साथ ही 19 अक्टूबर को नामांकन पत्र छानबीन और 21 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है।10 नवंबर को मतदान होने के बाद 12 नवंबर को मतगणना होगा। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को ही संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पूरा किया जाएगा।
पंचायत चुनाव में लगाई गई ड्यूटियां Sikkim Panchayat Chunav 2022

